नेतन्याहू, ट्रंप ने ईरान पर बात की

जेरूसलम, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की योजना पर इजरायल की चिंता के बीच बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर ईरान के बारे में बातचीत की।

इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू और ट्रंप ने ‘क्षेत्रीय विकास और ईरान’ के बारे में बातचीत की। बयान में इस बात का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया है कि किस विकास के बारे में बात हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने ट्रंप का ‘इजरायल की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता’ के लिए आभार जताया और दोनों नेताओं ने ईरान की आक्रामकता और क्षेत्र में अस्थिरता लाने के उसके प्रयासों से निपटने के लिए करीबी सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई।

ट्रंप ने 29 मार्च को कहा था कि अमेरिका जल्द ही सीरिया से वापस लौटेगा। हालांकि, बाद में अमेरिकी मीडिया ने कहा कि सेना उत्तरी सीरिया में दर्जनों अतिरिक्त अमेरिकी जवानों को भेजने की योजना पर काम कर रही है।

सीरिया से अमेरिकी सेना के हटने को लेकर इजरायल चिंतित है, क्योंकि इससे सीरिया में ईरान की सेना को पैर जमाने में मदद मिल सकती है।

शीर्ष इजरायली अधिकारियों ने आगाह किया कि इजरायल सीरिया में ईरान की सेना को मौजूदगी दर्ज नहीं कराने देगा।

नेतन्याहू और ट्रंप के बीच बातचीत अंकारा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के बीच हुई मुलाकात के बात सामने आई है।

तीनों नेताओं के बीच बैठक का मकसद सीरिया में संघर्षविराम की व्यवस्था को मजबूत करना और संघर्ष से जूझ रहे देश में मानवीय समस्याओं से निपटने के उपायों पर चर्चा करना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493