उन्होंने यह टिप्पणी संसद में की, जहां उनकी लिकुड पार्टी गुट की बैठक कर रही है।
नेतन्याहू ने बैठक में संवाददाताओं से कहा कि यिसरायल बेतेनु पार्टी के साथ वार्ता खत्म नहीं हुई है और प्रक्रिया में वक्त लगेगा।
उन्होंने कहा, “कुछ भी खत्म नहीं हुआ, इसमें वक्त लगेगा। मेरा उद्देश्य सरकार को व्यापक करना है।”
इससे पहले दिन में इजरायली मीडिया ने अपनी रपट में कहा कि नेतन्याहू की लिकुड पार्टी तथा तेजतर्रार वकील एविगदोर लिबरमैन की यिसरायल बेतेनु पार्टी के बीच वार्ता रुक गई है, क्योंकि इजरायल ने केवल पूर्व सोवियत संघ के प्रवासियों का पेंशन बढ़ाने की मांग रखी है।
dharmpath.com dharmpath