नेतन्याहू, पुतिन ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की

जेरूसलम, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को सीरियाई मुद्दे को लेकर फोन पर बातचीत की।

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “प्रधानमंत्री ने यह दोहराया है कि इजरायल, ईरान को सीरिया में सैनिक तैनात करने की मंजूरी नहीं देगा।”

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पुतिन ने नेतन्याहू से उन गतिविधियों से दूर रहने को कहा है, जिससे सीरिया में स्थिति अस्थिर हो जाए। इसके साथ ही सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करने के महत्व पर भी जोर दिया।

गौरतलब है कि रूस ने इजरायल पर सीरिया के टी-4 सैन्यअड्डे पर हवाई हमले करने का आरोप लगाया है। सोमवार को हुए इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493