नेताओं की मिमिक्री करने से अब नहीं डरते श्याम रंगीला

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। टीवी शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मिमिक्री करने से रोके जा चुके कॉमेडियन श्याम रंगीला ने शनिवार को कहा कि उन्हें राजनेताओं की मिमिक्री करने से अब कोई डर नहीं लगता।

श्याम ने यह बात ‘एजेंडा आजतक’ में कही और यहां उन्होंने मोदी और राहुल की मिमिक्री भी की। उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और नोटबंदी पर कटाक्ष किए।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में मंच पर प्रस्तुति देते हुए श्याम ने कहा, “इससे पहले कैमरे के सामने राजनेताओं की मिमिक्री करते हुए डर लगता था कि कहीं कोई नाराज न हो जाए। लेकिन, मेरे साथ जो कुछ हुआ (‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलैंज’ में उन्हें मोदी-राहुल की मिमिक्री से रोका गया था) उसमें मुझे सभी पार्टियों का समर्थन मिला। मुझसे कहा गया कि आप यह जारी रखें।”

राजस्थान के श्याम टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलैंज’ से लोकप्रिय हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493