नेपाल एशिया सहयोग वार्ता का सदस्य बना

काठमांडू, 10 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल आधिकारिक तौर पर एशिया सहयोग वार्ता (एसीडी) का सदस्य बन गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि थाईलैंड में बुधवार को एशिया सहयोग वार्ता के 14वें मंत्री स्तरीय बैठक में एसीडी के 34वें सदस्य के रूप में नेपाल का समर्थन किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के उप प्रधानमंत्री कमल थापा ने नेपाल को एक नए सदस्य के रूप में स्वीकार करने के लिए एसीडी का शुक्रिया अदा किया।

बैठक में एक भाषण के दौरान, थापा ने एसीडी के सिद्धांतों, मूल्यों व उद्देश्यों के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा कि नेपाल एसीडी की गतिविधियों व कार्यक्रमों में गंभीरता व समर्पण के साथ संलग्न रहेगा।

एसीडी की स्थापना जून 2002 में हुई थी, जो एशिया में महादेश स्तर पर आधिकारिक वार्ता व सहयोग का एकमात्र मंच है।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल की सरकार ने उम्मीद जताई है कि एसीडी के साथ जुड़ने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल के संबंधों का विस्तार होगा।

प्रवक्ता ने कहा कि एसीडी के साथ जुड़ने से नेपाल को एसीडी के सदस्यों के साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे अर्थव्यवस्था, पर्यटन, वाणिज्य, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश व विदेशी रोजगार में सहयोग करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493