नेपाल: ओली फिर बने प्रधानमंत्री

नेपाल की संसद में सबसे बड़े राजनीतिक दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूएमएल) के अध्यक्ष की हैसियत से खड्ग प्रसाद शर्मा ओली ने देश के प्रधानमंत्री पद की बागडोर एक बार फिर संभाल ली है.

केपी शर्मा ओली को नेपाल के प्रधानमंत्री पद से हटे हफ़्ता भी नहीं बीता था कि राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने शुक्रवार को उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई.

प्रधानमंत्री ओली देश की संसद में विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए थे जिसके बाद वे कार्यवाहक सरकार के मुखिया की भूमिका में थे.

लेकिन राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने गुरुवार को ओली को फिर से प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त करने का फ़ैसला किया क्योंकि वैकल्पिक सरकार के गठन के लिए किसी भी अन्य राजनीतिक दल के संसद में बहुमत हासिल करने की सूरत नहीं दिख रही थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493