काबुल, 29 जुलाई (आईएएनएस)। काबुल के पघमान जिले में फल उगाने के लिए नेपाल की आर्थिक मदद से एक ग्रीनहाउस का निर्माण किया गया है। अफगान कृषि एवं पशुधन मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ग्रीनहाउस की क्षमता 60 टन है और इसका निर्माण दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की संरचना के तहत नेपाल द्वारा दी गई 36,000 डॉलर की आर्थिक मदद से किया गया है।
मंत्रालय अब तक देशभर में सब्जियां और फल उगाने के लिए 2,800 ग्रीनहाउसों का निर्माण कर चुका है।
dharmpath.com dharmpath