काठमांडू, 16 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल ने यूरोपियन संघ से हवाई यातायात प्रतिबंध हटाने का आग्रह करते हुए कहा है कि हिमालय के देश ने विमानन सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मामलों के मंत्री प्रकाश शरण महात ने ब्रसेल्स में अपने बैठक के दौरान यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउडे जंकर से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया।
मंत्री ने कहा, “नेपाल सरकार द्वारा दिए गए तथ्य के आधार पर यूरोपयीय संघ के अध्यक्ष ने विदेश मंत्री को इस मामले में साकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।”
‘यूरोपीय संघ के हवाई सुरक्षा सूची’ के रूप में जाने जाने वाले यूरोपीय संघ ने नेपाल को असुरक्षित कैरियर की सूची में डालते हुए दिसंबर, 2013 से यूरोपीय संघ के 28 देशों में नेपाल के विमानों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया था।
एक बयान के अनुसार, बैठक के दौरान महत ने यूरोपीय संघ से बुनयादी ढांचे के विकास और भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए समर्थन मांगा।
नेपाल के मंत्री ने यूरोपीय संघ के उपाध्यक्ष फेडरिका मोघेरनी के साथ भी बैठक की, जहां उन्होंने भूकंप के बाद नेपाल के बुनियादी विकास, संविधान लागू करने और चुनावी समर्थन मांगा है।
dharmpath.com dharmpath