मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन ग्रोवर मौजूदा समय में नेपाल में शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने ने अभिनेत्री मनीषा कोइराला का इस ‘सुंदर देश’ से परिचित कराने व इसकी संस्कृति के बारे बताने के लिए उनका धन्यवाद दिया।
मनीषा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर गुलशन की पारंपरिक नेपाली परिधान में तस्वीर साझा की। मनीषा ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “नेपाल में मेरे मित्र का स्वागत है।”
गुलशन ग्रोवर पाटन दरबार स्क्वायर नेपाल में शूटिंग कर रहे हैं। ग्रोवर ने उत्तर दिया, “प्यारी दोस्त मनीषा व आप से नेपाली संस्कृति के बारे में बहुत कुछ जाना है।”
उन्होंने लिखा, “मेरी प्रिय दोस्त मनीषा को बहुत धन्यवाद। मैंने इस सुंदर देश नेपाल की संस्कृति व यहां के प्यारे लोगों के बारे में आप से बहुत कुछ सीखा है।”
dharmpath.com dharmpath