नेपाल के भूकंप ने अंदर से हिला दिया : विजय मिल्टन

चेन्नई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस.डी. विजय मिल्टन नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप की दुखद खबरें नहीं भुला सकते। कल ही की बात है, जब वह अपनी टीम के साथ आगामी तमिल फिल्म ’10 एनराधुकुल्ला’ की शूटिंग के लिए वहां गए थे।

विजय मिल्टन ने आईएएनएस को बताया, “मैं अंदर से हिल गया। कभी-कभी आपका एक जगह से एक रिश्ता जुड़ जाता है और नेपाल के मामले में मेरे साथ वही हुआ। हमने भक्तपुर में दो सप्ताह से अधिक समय तक शूटिंग की। मैं शूटिंग के सुखद अनुभव के अलावा नेपालियों की मेहमाननवाजी को याद कर सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “स्थानीय भाषा से अपरिचित होने के बावजूद हमने वहां बहुत से अच्छे दोस्त बनाए। नेपाल मेरे देखे सर्वाधिक खूबसूरत स्थानों में से एक है। स्थानीय लोग बहुत ही दोस्ताना हैं। उन्होंने हमारी शूटिंग पूरी करने में हर तरह से मदद की।”

विजय मिल्टन ने कहा कि वह भूकंप के बाद किसी से संपर्क नहीं कर सके।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई है।

’10 एनराधुकुल्ला’ में विक्रम और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493