बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। नेपाल और चीन ने बुधवार को 2.4 अरब डॉलर के आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली के चीन दौरे के दूसरे दिन यह समझौते हुए।
ये समझौते दोनों सरकारों और निजी क्षेत्रों के बीच हुए, जहां चीनी निवेशक पनबिजली परियोजनाओं, जल संसाधनों, सीमेंट कारखानों और फलों की खेती और कृषि में निवेश करेंगे।
यह समझौते यहां नेपाल के दूतावास में हुए।
ओली और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के बीच प्रतिनिधमंडल स्तर की वार्ता के बाद अतिरिक्त समझौता ज्ञापन (एमयू) पर हस्ताक्षर होंगे।
ओली का फरवरी में सत्तासीन होने के बाद चीन का उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
dharmpath.com dharmpath