नेपाल : भारतीय दूतावास का वाहन फूंकने का माओवादियों का दावा

काठमांडू, 28 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारतीय दूतावास के एक वाहन यहां आग लगा दी है। जबकि पुलिस और दूतावास के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

पार्टी के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने भारत से नेपाल आने वाले खाद्य सामानों और अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति बाधित करने के लिए की गई नाकेबंदी के विरोध में वाहन में आग लगाई है और उसकी खिड़की के शीशी तोड़ दिए हैं।

जिस वाहन में आग लगाई गई, वह यहां भारतीय दूतावास के परिसर में खड़ा था और उसमें कोई भी सवार नहीं था।

भारतीय दूतावास का कहना है कि यह वाहन उसके एक कर्मचारी का है।

दूतावास के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने नेत्रा बिक्रम चंद के नेतृत्व वाले सीपीएन-माओवादी के इस दावे को खारिज कर दिया है, और कहा कि वाहन में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आग लग गई थी।

सीपीएन-माओवादी ने भारत की नाकेबंदी के विरोध में रविवार को नेपाल बंद का आह्वान कर रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493