नेपाल भूकंप : सिंगापुर के दल ने 2500 घायलों का इलाज किया

सिंगापुर, 10 मई (आईएएनएस)। सिगापुर के बचाव दल ने नेपाल के विनाशकारी भूकंप में 2,500 से अधिक घायलों और बीमार लोगों का इलाज किया है।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल की स्थानीय जनता को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सिंगापुर रेड क्रॉस सोसाइटी को चिकित्सा सामग्रियों की आपूर्ति की गई है। यह दल अभी नेपाल में मौजूद है।

मंत्रालय ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यो में समन्वय हेतु नेपाली सेना की मदद करने के लिए चांगी क्षेत्रीय मानवता सहयोग एवं आपदा राहत (एचएडीआर) समन्वय केंद्र के एक दल ने भी नेपाल के बहुराष्ट्रीय सैन्य सहयोग केंद्र के साथ काम किया है।

सिंगापुर सरकार ने नेपाल के लोगों की मदद के लिए सिंगापुर रेड क्रॉस के जरिए धनराशि दान की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल में मौजूद सिंगापुर का बचाव दल जल्द ही स्वदेश लौट सकता है। क्योंकि नेपाल सरकार ने खोज और बचाव अभियान बंद करने की घोषणा की है।

नेपाल में 25 अप्रैल को आए 7.9 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में लगभग 8,000 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493