काठमांडू, 18 नवंबर (आईएएनएस)। जापान ने नेपाल में आवश्यक वस्तुओं, खासकर ईंधन व पेट्रोलियम उत्पादों की कमी पर बुधवार को चिंता जताई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां जापानी दूतावास की ओर से जारी एक बयान में इस पर चिंता जताई गई है।
बयान के अनुसार, यह चिंता की बात है कि नेपाल में आवश्यक वस्तुओं की कमी लोगों की रोजमर्रे की जिंदगी को प्रभावित कर रहा है।
बयान के मुताबिक, “ईंधन की कमी के कारण भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में राहत कार्य को चालू रखने में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों व गैर सरकारी संस्थानों (एनजीओ) को परेशानी आ रही है।”
बयान में कहा गया है, “भूकंप के बाद हालात बेहतर बनाने के लिए हम नेपाल की पुनर्निर्माण प्रक्रिया के प्रयास को सक्रिय तौर पर जारी रखेंगे।”
dharmpath.com dharmpath