नेपाल में करेंसी नोट पर लिखने वाला जाएगा जेल

काठमांडू, 9 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में करेंसी नोट या सिक्कों को मोड़ना, फाड़ना, जलाना या उस पर लिखना अपराध माना जाएगा। इस संदर्भ में एक नया कानून 17 अगस्त से अमल में आ जाएगा।

अपराध प्रक्रिया संहिता अधिनियम 2017 के तहत करेंसी नोट और सिक्के को नुकसान पहुंचाने पर 5,000 नेपाली रुपये तक का जुर्माना और तीन महीने तक की कैद की सजा हो सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के केंद्रीय बैंक, नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने बुधवार को बैंकों और वित्तीय संस्थानों को दिए निर्देश में कहा है कि वे अपने कर्मचारियों के माध्यम से इस कानून का अनुपालन सुनिश्चित करें।

एक नोटिस में बैंक ने आम जनता को भी इन प्रावधानों के बारे में जानकारी दी है।

एनआरबी के नोट प्रबंधन विभाग के प्रमुख लक्ष्मी प्रपान्ना निरौला ने गुरुवार को कहा कि इस कानून के क्रियान्वयन से मुद्रा के जीवनकाल को बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे एनआरबी को कुछ बचत होगी।

यह पहली बार है कि नेपाल में मुद्रा पर कुछ लिखने, उस पर चित्र आदि बनाने या उसे तोड़ मरोड़कर नुकसान पहुंचाने के खिलाफ कोई कानून बनाया गया है। इससे पहले केवल नकली मुद्रा को लेकर ही कानून था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493