नेपाल में तूफान से 29 मरे, 600 घायल (लीड-1)

काठमांडू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में कई स्थानों पर शक्तिशाली तूफान आने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और लगभग 600 लोग घायल हो गए हैं।

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 29 मृतकों में से 28 बारा जिला से हैं वहीं एक मृतक पारसा जिला का है।

रविवार रात दोनों जिलों में तूफान के साथ ओलावृष्टि तथा भारी बारिश हुई।

लोगों की मौत या तो घरों के मलबों में दबने से हुई या विद्युत तारों के संपर्क में आने से हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा घायल बारा जिला के फेटा और भुलाही भाड़वालिया क्षेत्रों से हैं।

पुलिस ने कहा कि तूफान में सैकड़ों घर नष्ट हो गए, कई पेड़, बिजली के खंबे उखड़ गए और लगभग 12 यात्री बस क्षतिग्रस्त हो गए।

राहत और बचाव अभियानों के लिए सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है जिनमें नेपाली सेना की दो बटालियनें, नेपाल पुलिस और नेपाल का सैन्य पुलिस बल शामिल है।

बारा में सोमवार सुबह एक आपात बैठक आयोजित की गई,जिसमें मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख नेपाली रुपयों के साथ-साथ राहत पैकेज दिए जाने की घोषणा हुई।

पारसा जिला प्रशासन ने सरकार से आपातकाल घोषित करने की मांग की है।

इसी बीच प्रधानमंत्री के.पी. ओली हालात का जायजा लेने बारा जिला आ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493