काठमांडू, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)।नेपाल में नए प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद शुक्रवार तक संसद का नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। नेपाल की राजधानी में यह घोषणा की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई।
संसदीय सचिवालय के मुताबिक, संसद अध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबांग बुधवार को ही इस्तीफा देने की संभावना है।
इसके बाद उपाध्यक्ष ओनसारी घरती के भी इस्तीफा देने की संभावना है।
सूत्रों ने कहा कि नया अध्यक्ष नेपाल की एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के किसी नेता को चुना जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath