नेपाल में नदी का मार्ग बाधित, उप्र में बाढ़ का खतरा (लीड-1)

काठमांडू, 24 मई (आईएएनएस)। नेपाल के म्यागदी जिले में रविवार सुबह हुए भारी भूस्खलन से काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित हो गया है तथा नेपाल के अधिकारियों ने इसके कारण बनी कृत्रिम झील के कभी भी फूट पड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

काठमांडू, 24 मई (आईएएनएस)। नेपाल के म्यागदी जिले में रविवार सुबह हुए भारी भूस्खलन से काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित हो गया है तथा नेपाल के अधिकारियों ने इसके कारण बनी कृत्रिम झील के कभी भी फूट पड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे उत्तर प्रदेश में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

नेपाल में अधिकारियों ने नदी का मार्ग बाधित होने के बाद नेपाल-भारत की सीमा पर बने गंडक बांध के गेट खोल दिए।

काली गंडकी को नेपाल के पर्वतीय इलाके में गंडकी तथा दक्षिणी मैदानी इलाके में नारायणी के नाम से पुकारते हैं तथा भारत में इसे गंडक नदी कहते हैं जो आगे जाकर गंगा नदीं में मिल जाती है।

नेपाल के नवलपारसी जिले के प्रधान जिलाधिकारी हरि प्रसाद मैनाली ने कहा, “भूस्खलन के कारण नदी में बनी कृत्रिम झील के कभी भी फूट पड़ने के आसार हैं। इसलिए हमने भारत से सचेत रहने के लिए कह दिया है।”

मैनाली ने बताया कि जिले में कम से कम 20 गांवों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है।

भूस्खलन के कारण नदी का 95 फीसदी प्रवाह बाधित हो गया है, जिसके कारण चार किलोमीटर लंबा और 200 मीटर मोटा बांध-सा बन गया है। इस बांध के कारण बनी झील में 17 लाख घन लीटर पानी इकट्ठा हो गया है।

नदी के कभी भी फूट पड़ने की आशंका को देखते हुए नदी के तट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण भारत की सीमा से लगे नवलपारसी जिले के बैसारी गांव के पास नदी का मार्ग बाधित हुआ है और 26 मकान ढह गए हैं।

गांव वाले ऊंचे सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे हैं। अबतक हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अबतक 123 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।

नदी क्षेत्र में बसे जिलों जैसे स्यांगजा, परबत, म्यागदी, बागलुंग, गुल्मी, पल्पा, नवलपारसी को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाली सेना की एक टीम, भूस्खलन विशेषज्ञों, तकनीशियनों एवं सुरक्षाकर्मियों को कृत्रिम झील से पानी निकालने के काम पर लगाया गया है, लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण वे सफल नहीं हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493