काठमांडू, 30 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं को रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
‘हिमालयन टाइम्स’ ने शुक्रवार को बताया कि बिहार के रहने वाले साबिर अली (19) और करण साहनी (55) को गुरुवार रात नेपाल के थानकोट गांव में भारतीय रजिस्ट्रेशन वाली कार की जांच के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, उनकी कार में रखे बैग से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं डायजेपाम, फेनर्गन और न्यूरोफेन बरामद हुईं।
dharmpath.com dharmpath