नेपाल में नाव डूबी, 10 लोग लापता

काठमांडू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के सुनसरी जिले में कोशी नदी में नाव के डूबने के कारण 10 लोग लापता हो गए हैं। हादसे में 37 लोगों को बचा लिया गया है।

सुनसरी के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर चापागेन ने बताया कि नाव शनिवार को श्रीलंका टापू (द्वीप) से प्रकाशपुर की ओर जा रही थी। इसमें 47 लोग सवार थे। पानी के तेज बहाव के कारण नाव डूब गई। 37 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 10 लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने लापता लोगों की पहचान की पुष्टि की है। इनकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि लापता हुए लोगों का अभी तक कोई भी निशान नजर नहीं आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493