नेपाल में बस से ईंधन जब्त

काठमांडू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नेपाल के सिराहा जिले में रविवार को दुर्घटना की शिकार एक बस से बड़ी मात्रा में ईंधन जब्त किया गया।

द काठमांडू पोस्ट की रपट के अनुसार, काठमांडू जा रही यह बस एक अन्य बस से टकरा गई थी। पुलिस अफसर श्याम चौधरी ने कहा कि बस से 12,000 लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद किया गया है।

नेपाल में सितंबर में लागू हुए नए संविधान के खिलाफ मधेसी समुदाय के आंदोलन की वजह से भारत-नेपाल सीमा के सील हो जाने जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जरूरी सामान नेपाल नहीं पहुंच पा रहे हैं। देश में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493