काठमांडू, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य नेपाल में एक बार फिर रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच दर्ज की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रपट के मुताबिक, नेपाल के सिंधुपालचौक जिले से 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व कोदारी में भूकंप का झटका महसूस किया गया।
भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में और 27.8497 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 86.0595 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित था।
dharmpath.com dharmpath