नेपाल में भूकंप के झटके

काठमांडू, 15 मई (आईएएनएस)। नेपाल में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी। पिछले महीने ही इस हिमालयी देश में आए भूकंप में 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और भारी तबाही मची थी।

‘द हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार, नेशनल सिस्मोलोजिकल सेंटर के प्रमुख लोक बिजय अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था।

इधर, नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद मंगलवार को एक बार फिर धोलक्खा जिले में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 थी। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई थी और 2,760 लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493