नेपाल में भूकंप से अब तक 4 मौतें (लीड-1)

काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए भूकंप में चार व्यक्तियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। देश में भूकंप से व्यापक तबाही हुई है।

भूकंप के कारण भारतीय वाणिज्य दूतावास परिसर स्थित एक इमारत के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पत्रकारों के मुताबिक, मृत व्यक्ति नेपाली नागरिक है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप में तीन व्यक्तियों के मारे जाने और दो के घायल होने की पुष्टि हुई है।

नेपाल के शाही भवन के चारों ओर की दीवारें और कई इमारतें ढह गई हैं। काठमांडू में भूकंप के झटकों से इमारतें हिल गईं। भूकंप में अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। काठमांडू के पुराने इलाके में ज्यादा तबाही हुई है।

भूकंप भारत, मलेशिया और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुराने काठमांडू के हनमनढोका इलाके में भारी तबाही हुई है। काठमांडू में नौ मंजिली इमारत ढह गई है।

ट्विटर पर क्षतिग्रस्त इमारतों की तस्वीरें साझा की गई हैं। जहां कभी इमारतें हुआ करती थीं, वहां अब मलबों के ढेर नजर आ रहे हैं।

प्रारंभिक रपटों के अनुसार, लामजुंग और इसके आसपास टेलीफोन सेवा ठप हो गई है। यह इलाका भूकंप के केंद्र के नजदीक है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने पहले इसकी तीव्रता 7.5 और बाद में 7.9 बताई है। इसके आधे घंटे के बाद लामजुंग से 45 किलोमीटर दूर 6.6 तीव्रता का दूसरा भूकंप महसूस किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493