काठमांडू, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में शनिवार को आए भूकंप में लगभग 900 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नेपाल पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, भूकंप के कारण देश भर में 888 लोगों की मौत हुई है। कई लोग अभी भी मलबे के अंदर दबे हैं।
राजधानी काठमांडू में कम से कम 268 लोगों की मौत हुई है, वहीं भक्तपुर में 144 जबकि ललितपुर में 68 लोग मारे गए हैं।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 मापी गई। इसका केंद्र काठमांडू से 75 किलोमीटर दूर लामजुंग जिले में था।
dharmpath.com dharmpath