नेपाल में भूकंप, 26 मरे (लीड-1)

काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

काठमांडू, 12 मई (आईएएनएस)। नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

प्रारंभिक रपटों के मुताबिक, दोलखा में 19 लोगों की मौत हो गई है।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई और इसका केंद्र कोदारी था, जहां से दोलखा की दूरी 130 किलोमीटर है।

एक अधिकारी ने कहा कि काठमांडू में पांच मंजिला दो इमारतें इस हादसे में धराशायी हो गईं।

पुलिस के प्रवक्ता कमल सिंह बाम ने इससे पहले कहा था कि सिंधुपालचौक जिले के चौतारा कस्बे में चार, जबकि काठमांडू में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

बाम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अन्य इलाकों से खबरें आनी अभी बाकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493