नेपाल में योग दिवस की धूम

काठमांडू, 21 जून (आईएएनएस)। नेपाल के लोगों ने गुरुवार को चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया।

राजधानी में नेपाल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के परिसर में एक विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, उपप्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने घंटेभर के कार्यक्रम में लोगों के साथ योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से नेपाल सरकार व एक योग फाउंडेशन ने किया था।

मंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ व सुंदर जीवन बनाए रखने में मदद करता है।

पोखरेल ने कहा, “योग सिर्फ मानवता को आध्यात्म से नहीं जोड़ता, बल्कि यह मनुष्यों को एक दूसरे से जोड़ता है। यह खुद को जानने में भी मदद करता है।”

इस मौके पर योग गुरुओं के निर्देश पर प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493