नेपाल में लापता ताइवानी मिला

काठमांडू, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की रूबी घाटी में ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए ताइवान के व्यक्ति को 47 दिनों बाद खोज लिया गया है। लेकिन, इसके साथ लापता हुई इसकी महिला साथी मृत पाई गई है।

‘काठमांडू पोस्ट’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, लियांग शेंग-यू और उसकी प्रेमिका लियु चेन-चुन बर्फ से घिरे क्षेत्र में फंस गए थे। इन्हें बुधवार सुबह 11.45 बजे एक गुफा से निकाला गया।

लियांग को काठमांडू के ग्रैंड इंटरनेशनल अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है।

यह दोनों टिपलिंग जिले के लवादुंग के एक गेस्ट हाउस में तीन दिन तक एक साथ रहे थे और इसके बाद 9 मार्च को यह ट्रैकिंग के लिए एक साथ निकले थे। इनके साथ कोई गाइड नहीं था।

इन्हें आखिरी बार रुसावा जिले के पेंगसांग में 9 मार्च को देखा गया और इस दौरान वह लांगटांग क्षेत्र से रूबी घाटी की ओर जा रहे थे।

यह दोनों जिस दिन लापता हुए उस दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि पेंगसांग मार्ग से सोमदांग घाटी में उतरने की कोशिश करते हुए यह जोड़ा गिर गया होगा।

इस जोड़े के गायब होने के 15 दिनों के बाद इनके परिवार के सदस्यों ने काठमांडू स्थित एशियन ट्रेकिंग प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया और उन्हें तलाशने के लिए मदद मांगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493