कसकी जिले के घादरूक में रविवार को एक नदी के किनारे 26 वर्षीय पोपेस्कू अदीना मोनिका का शव मिला।
अदीना 11 जुलाई को नेपाल पहुंची थीं और 12 जुलाई को अन्नपूर्णा कंजर्वेशन एरिया प्रोजेक्ट से परमिट लेकर अकेले ही अन्नपूर्णा क्षेत्र में दाखिल हुई थीं।
इसके एक सप्ताह बाद रोमानिया के बुखारेस्ट में रहने वाले उनके परिजनों ने अधिकारियों को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी।
पुलिस ने अपने कर्मचारियों, हेलीकॉप्टरों व खोजी कुत्तों के माध्यम से उनकी तलाशी के लिए अभियान चलाया, जबकि ट्रैकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने महिला की तलाश के लिए अपने नेटवर्क तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की थी।
मामले की विस्तृत जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath