नेपाल में सड़क दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत

काठमांडू, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के हेतौदा-नारायनघाट पूरब-पश्चिम राजमार्ग पर एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार को ट्रक ने ‘बीआर-6डी-5625’ नंबर वाली कार को जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्तियों की पहचान 39 वर्षीय नितेश कुमार सिंह और 45 वर्षीय संजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक बामदेव गौतम ने बताया कि तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल राम कुमार शर्मा को चितवन के चिकित्सा विज्ञान संस्थान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493