नेपाल : राष्ट्रपति ने राजनीति में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी पर खुशी जताई

बिद्या पिछले साल 28 अक्टूबर को नेपाल की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि हालिया वर्षो में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने काठमांडू में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(8 मार्च) के मौके पर दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि पिछले साल सितंबर में लागू हुए नए संविधान ने नेपाल की महिलाओं के राजनीतिक व मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा, “नया संविधान सभी महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण नहीं है। मेरा मानना है कि इसने महिलाओं को और ज्यादा राजनीतिक व मौलिक अधिकार दिए हैं।”

बिद्या ने कहा, “यकीनन नए संविधान से महिलाओं को और ज्यादा राजनीतिक अधिकार मिले हैं। हमें अब महिलाओं की माली हालत सुधारने पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493