नेमार काफी परिपक्व हो चुके हैं : मेसी

रियो डी जनेरियो, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के अपने साथी ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार की तारीफ करते हुए कहा कि नेमार में 2011 के बाद से काफी सुधार हुआ है और वह एक परिपक्व खिलाड़ी बन चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि मेसी और नेमार जापान की मेजबानी में हुए फीफा क्लब विश्व कप-2011 के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मेसी और नेमार एकबार फिर फीफा क्लब विश्व कप में हिस्सा लेने जापान पहुंच चुके हैं, हालांकि इस बार दोनों खिलाड़ी एक ही टीम बार्सिलोना के लिए खेलेंगे।

फीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को प्रसारित साक्षात्कार में मेसी ने कहा, “मैं उन्हें (नेमार) काफी समय से देख रहा हूं। उन्होंने एक खिलाड़ी और एक इंसान के तौर पर खुद में काफी सुधार किया है।”

क्लब विश्व कप-2011 के फाइनल मैच में बार्सिलोना के लिए खेलते हुए मेसी ने नेमार के क्लब सांतोस को 4-0 से हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मेसी ने आगे कहा, “नेमार तब सिर्फ 19 साल के थे, लेकिन तभी उन्होंने दिखा दिया था कि उनके पास काफी प्रतिभा है।”

नेमार 2009 से 2013 तक ब्राजीलियाई क्लब सांतोस का हिस्सा थे।

क्लब विश्व कप-2015 में गुरुवार को बार्सिलोना चीन के शीर्ष क्लब गुआंगझू एवरग्रेनेड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें मेसी का हिस्सा लेना तय है।

लेकिन पैर की चोट से जूझ रहे नेमार की रविवार को होने वाले फाइनल तक वापसी की उम्मीद नहीं है, और यदि बार्सिलोना फाइनल में पहुंचता है तो वह फाइनल मैच में खेल सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493