नेमार का रियल मेड्रिड में स्वागत : मार्सेलो

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। ब्राजील और रियल मेड्रिड के खिलाड़ी मार्सेलो ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम के उनके साथी नेमार अगर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) छोड़कर रियल मेड्रिड में आना चाहें तो उनका स्वागत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार के पिता नेमार सांतोस जूनियर अपने बेटे को पीएसजी से निकालने के लिए रियल मेड्रिड के अधिकारियो के साथ कथित तौर पर बातचीत कर रहे हैं।

मार्सेलो ने उन सुझावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अगर नेमार रियल मेड्रिड में आते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो नौ सीजन के बाद अपने क्लब को छोड़ सकते हैं।

मार्सेलो ने संवाददाताओं से कहा, “क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियल मेड्रिड का मालिक नहीं है। अगर अध्यक्ष किसी को चुनते हैं तो वह यहां हो सकता है। ऐसी कोई बात नहीं है कि नेमार यहां नहीं होंगे क्योंकि रोनाल्डो यहां मौजूद हैं। सभी खिलाड़ी चाहते हैं कि रोनाल्डो रियल मेड्रिड में बना रहे। रियल मेड्रिड के दरवाजे हमेशा नेमार के लिए खुले हुए हैं।”

नेमार पिछले साल अगस्त में 22.2 करोड़ पाउंड की रिकॉर्ड राशि के साथ फ्रांस के क्लब पीएसजी में शामिल हुए थे। अब तक पीएसजी के लिए खेले गए मैचों में नेमार ने 28 गोल दागे हैं और 16 गोल दागने में अपने साथियों की मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493