नेमार की पैर की चोट में हो रहा सुधार : पीएसजी

पेरिस, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन ने कहा कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के पैर की चोट में सुधार हो रहा है।

पेरिस के क्लब ने ब्राजील में हुई नेमार की मेडिकल जांच के बाद यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नेमार को 25 फरवरी को खेले गए एक मैच में पैर पर चोट लगी थी और इसके बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी।

अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में पीएसजी ने कहा, “इस मेडिकल जांच से यह बात स्पष्ट हुई है कि खिलाड़ी की चोट में अच्छा सुधार हो रहा है। ऐसे में नेमार अगामी दिनों में ब्राजील और पीएसजी के ओरेडू प्रशिक्षण केंद्र में अपना अभ्यास फिर से शुरू कर देंगे।”

अपनी चोट के कारण नेमार बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए हैं, लेकिन उन्होंने फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने की आशा जताई है, जिसका आयोजन 14 जून से रूस में हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493