नेमार की शानदार वापसी, ब्राजील ने क्रोएशिया को हराया

लिवरपूल (इंग्लैंड), 3 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले रविवार को यहां खेले गए दोस्ताना मैच में क्रोएशिया को 2-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पांव में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे नेमार ने 69वें मिनट में आकर्षक गोल किया। 26 वर्षीय नेमार को ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे नंबर पर आने के लिए अब केवल एक गोल की दरकार है।

एनफील्ड पर खेले गए इस मैच में शुरुआत से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं दाग पाई।

नेमार को फर्नाडिन्हो की जगह 45वें मिनट में मैदान पर लाया गया और ब्राजील के खेल में आक्रामकता दिखनी शुरू हो गई।

मैच के 69वें मिनट में नेमार ने अपना जलवा दिखाया और शानदार गोल दागते हुए ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद, क्रोएशिया ने बराबरी का गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं पाई। इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में लिवरपूल के स्ट्राइकर रोबटरे फिर्मिनो ने गोल कर अपनी टीम की जीत 2-0 से सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493