नेमार को अभिनय के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए : गुटि

बार्सिलोना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियाल मैड्रिड के पूर्व मिडफील्डर गुटि ने बार्सिलोना के स्टार फुटबालर नेमार की आलोचना की है और कहा है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिलना चाहिए।

नेमार की मैदान पर गिर जाने, बहाने बनाने के लिए फुटबाल जगत में काफी आलोचना होती रही है। इसी कड़ी में नया नाम गुटि का जुड़ा है।

गोल डॉट कॉम के अनुसार, गुटि ने कहा, “नेमार, जोर्डी अल्बा और डानि अल्वेस जब उन्हें जरूरत होती है तब चीजों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ा देते हैं। नेमार को ऐसी ही कई फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिलना चाहिए।”

मैड्रिड के लिए 400 मैच खेल चुके गुटि का मानना है कि क्लब चैम्पियंस लीग में अच्छा प्रदर्शन कर सत्र का अच्छा अंत करेगा।

उन्होंने कहा, “आपको अपने समर्थकों को बताना होगा कि आप सत्र के अंत तक खेलेंगे। चैम्पियनशिप तो हकीकत में हार चुके हैं लेकिन हमें चैम्पियंस लीग में अच्छा खेलना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493