रियो डी जनेरियो, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर क्लारेंस सिडोर्फ ने कहा है कि ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर नेमार को रोनाल्डो और मेसी की बराबरी करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।
स्पेन के क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले नेमार इस सत्र के स्पेनिश ला लीगा में अब तक 37 मैचों में 27 गोल कर चुके हैं। नेमार बार्सिलोना से वर्ष-2013 में जुड़े थे और अपने पहले सत्र में उन्होंने 41 मैचों में 15 गोल किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रियो के मराकाना स्टेडियम पहुंचे सिडोर्फ ने कहा, “नेमार अभी युवा हैं और अच्छा कर रहे हैं। उनमें लगातार सुधार आ रहा है और समय के साथ वह और परिपक्व होंगे।”
सिडोर्फ के अनुसार नेमार को रोनाल्डो और मेसी की बराबरी करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है।
सिडोर्फ ने कहा, “अभी विश्व फुटबाल में मेसी और रोनाल्डो सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि दोनों लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। मेरे विचार में नेमार भी अभी काफी अच्छा कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath