रियो डी जेनेरियो, 24 मार्च (आईएएनएस)। उरुग्वे के साथ होने वाले विश्व कप क्वालीफाईंग मैच से पहले ब्राजील को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। उसके कप्तान नेमार को चोटिल हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
आशंका है कि नेमार को ग्रोइन इंजुरी है। ब्राजील फुटबाल महासंघ ने नेमार के चोटिल होने की पुष्टि की है। इस सम्बंध में साफ-साफ हालांकि कुछ नहीं कहा गया है।
ब्राजील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईग टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर है। उसके चार मैचों से सात अंक हैं। इक्वाडोर 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि उरुग्वे 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath