नेमार को बार्सिलोना में देखना चाहते हैं आर्थर

रियो डे जनेरियो, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर आर्थर मेलो ने कहा कि वह चाहते हैं कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार स्पेनिश क्लब में वापस लौट आएं।

नेमार करीब 18 महीने पहले बार्सिलोना से रिकॉर्ड ट्रांसफर फीस पर फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में शामिल हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय नेमार ने पीएसजी के लिए अब तक 49 मैचों में कुल 44 गोल किए हैं और कयास लगाए जा रहे है कि वह पीएसजी में खुश नहीं हैं जिसके कारण बार्सिलोना में उनकी वापसी हो सकती है।

आर्थर ने कहा, “व्यतिगत तौर पर मैं यह प्राथना कर रहा हूं कि वह क्लब में शामिल हो क्योंकि वह एक महान खिलाड़ी हैं। बार्सिलोना के पास जितने ज्यादा शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी होंगे टीम के लिए अतना ही अच्छा होगा।”

आर्थर ने कहा, “मैं यह नहीं जानता कि उनके वापस आने की कोई संभावना है या इसे लेकर बातचीत चल रही है, यह केवल वही जानते हैं। वह मेरे दोस्त हैं और ऐसे फुटबाल खिलाड़ी है जिन्हें मैं बहुत पसंद करता हूं। अगर वह वापस आते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।”

नेमार ने बार्सिलोना में चार वर्षो के दौरान दो स्पेनिश लीग, एक चैम्पियंस लीग, तीन स्पेनिश कप, एक स्पेनिश सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493