नेमार ने जीती सांबा गोल्ड ट्रॉफी

बार्सिलोना, 31 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार को इस साल के सांबा गोल्ड ट्रॉफी से नवाजा गया है। यह पुरस्कार हर साल यूरोप में खेलने वाले सबसे अच्छे ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी को दिया जाता है।

नेमार को मंगलवार को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नेमार ने ट्रॉफी के साथ अपनी एक तस्वीर स्पेन के एफसी बार्सिलोना क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की। नेमार इस क्लब के लिए खेलते हैं।

नेमार के पक्ष में 19 मत पड़े। एटलेटिको मेड्रिड की ओर से खेलने वाले जोआओ मिरांडा और तुर्की के क्लब गालाटासारे की ओर से खेलने वाले फेलिप मेलो को 16-16 मत मिले।

इससे पूर्व लगातार तीन साल तक डिफेंडर थिएगो सिल्वा यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे थे। बार्सिलोना के डानी एल्व्स 2011 में दूसरे स्थान पर रहे थे। यह पुरस्कार वर्ष-2008 से दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493