नेल्सन टी-20 : न्यूजीलैंड ने विंडीज को 47 रनों से हराया

नेल्सन, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को सिक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 47 रनों से हरा दिया।

इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किवी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम ने कोलिन मुनरो (53) और ग्लेन फिलिप्स (55) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 19 ओवरों में 140 रनों पर ढेर हो गई।

विंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने 19 के कुल स्कोर पर ही क्रिस गेल (7) और चाडविक वाल्टन (7) के विकेट गंवा दिए। यहां से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी रहा। उसका कोई भी बल्लेबाज 30 के आंकड़े के पार भी नहीं जा सका। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 27 रन आंद्रे फ्लेचर ने बनाए।

एश्ले नर्स और जेरोम टेलर ने 20-20 रन बनाए। किवी टीम के लिए टिम साउदी, सेठ रेंस ने तीन-तीन विकेट लिए। डग ब्रैसवेल ने दो विकेट लिए। मिशेल सैंटनर और इश सोढ़ी की स्पिन जोड़ी को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम की शुरुआत भी खराब रही। मार्टिन गुप्टिल पांच के कुल स्कोर पर आउट हो गए। यह पांच रन गुप्टिल ने ही बनाए थे। यहां से मुनरो और फिलिप्स ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। 91 के कुल स्कोर पर मुनरो और 118 के कुल स्कोर पर फिलिप्स पवेलियन लौट लिए।

इन दोनों के बाद रॉस टेलर ने 20, मिशेल सैंटनर ने नाबाद 23 रनों की पारी खेल किवी टीम को 187 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493