नेशंस लीग : क्रोएशिया ने स्पेन को 3-2 से हराया

जगरेब, 16 नवंबर (आईएएनएस)। टिन जेडवेज के दो गोलों की मदद से क्रोएशिया ने यहां यूईएफए नेशंस लीग के ग्रुप-4 के लीग- ए मैच में स्पेन को 3-2 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस हार के बावजूद स्पेन की ग्रुप-4 के लीग- ए में चार मैचों में छह अंक है। वहीं, मेजबान क्रोएशिया के भी तीन मैचों में छह अंक हो गए हैं।

फीफा विश्वकप में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली क्रोएशिया ने गुरुवार को यहां माकसिमीर स्टेडियम में करीब 36,000 दर्शकों के सामने दूसरे हाफ में पहला गोल किया।

मेजबान टीम के लिए यह गोल आंद्रेज करामेरिक ने 54वें मिनट में किया। हालांकि उसकी यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम न रह सकी और डैनी सेब्बालोस ने इसके दो मिनट बाद ही गोल कर स्पेन को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद जेडवेज ने 70वें मिनट में एक और गोल दागकर क्रोएशिया की बढ़त को 2-1 कर दिया। लेकिन सर्जियो रामोस ने 78वें मिनट में गोलकर यहां भी स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। रामोस ने यह गोल पेनाल्टी पर किया।

निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद इंजुरी टाइम में जेडवेज ने गोल कर क्रोएशिया को 3-2 की रोमांचक जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493