सेविले (स्पेन), 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के फॉरवर्ड रहीम स्टर्लिग के बेहतरीन दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां यूईएफए नेशंस लीग के ग्रुप-4 के लीग- ए मैच में स्पेन को उसके घर में 3-2 से हरा दिया।
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूईएफए नेशन्स लीग में इंग्लैंड की स्पेन पर यह पहली जीत है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने पिछले 15 वर्षो में स्पेन को उसके घर में मात दी है।
फॉरवर्ड स्टर्लिग का तीन साल बाद यह पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल है।
इंग्लैंड के लिए स्टर्लिग ने 16वें और 38वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं मार्क्स रशफोर्ड ने 30वें मिनट में एक गोल किया।
मेजबान स्पेन के लिए पेको अल्केसर ने 58वें और सर्जियो रामोस ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath