नेशन्स लीग : इजरायल ने किया उलटफेर, स्कॉटलैंड को हराया

हाइफा (इजरायल), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। इजरायल ने यूरोपीय नेशन्स लीग के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में उलटफेर करते हुए गुरुवार देर रात यहां स्कॉटलैंड को 2-1 से शिकस्त दी।

बीबीसी के अनुसार, स्कॉटलैंड के खिलाड़ी जॉन सोउटार को 61वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा जिसका असर मेहमान टीम के खेल पर भी दिखा।

मैच की शुरुआत हालांकि, स्कॉटलैंड के लिए शानदार रही और मेहमान टीम को 25वें मिनट में ही पेनाल्टी मिली। चार्ली मुलग्रियू ने मौके को भुनाते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में बराबरी का गोल करने में इजरायल ने ज्यादा समय नहीं लगा। 52वें मिनट में डोर पेरट्ज ने मेजबान टीम के लिए शानदार गोल दागा।

इसके आठ मिनट बाद सोउटार को मैदान से बाहर जाना पड़ा जिसके कारण मेहमान टीम रक्षात्मक शैली की फुटबाल खेलना शुरू कर दिया।

मैच के 74वें मिनट में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने अपने 18 गज के बॉक्स में गलती की। कीरन टियरने ने ओन गोल किया जिसके कारण मेजबान टीम ने मैच में पहली बार बढ़त बना ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493