नेशन्स लीग : फ्रांस ने नीदरलैंड को दी मात

पेरिस सेंट डेनिस, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। इस साल विश्व कप का खिताब जीतने वाली विजेता टीम फ्रांस ने नेशन्स लीग में खेले गए मैच में नीदरलैंड को 2-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात को खेले गए इस मैच के बाद फ्रांस का सामना अब 16 अक्टूबर को जर्मनी से होगा।

कीलियन एमबापे ने 14वें मिनट में गोल कर फ्रांस का खाता खोला। इस बढ़त को बनाए रखते हुए फ्रांस ने पहले हाफ का समापन किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। 67वें मिनट में रेयान बाबेल ने नीदरलैंड के लिए गोल किया और टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

फ्रांस ने अपना खेल मजबूत करते हुए ओलीवियर गिरोड की ओर से 74वें मिनट में किए गए गोल के दम पर नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493