नेशन्स लीग : बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड

लुसेर्न (स्विट्जरलैंड), 19 नवंबर (आईएएनएस)। हेरिस सेफेरोविक की हैट्रिक के दम पर स्विट्जरलैंड ने बेल्जियम को मात देकर नेशन्स लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात खेले गए इस मैच में स्विट्जरलैंड ने बेल्जियम को 5-2 से हराया।

बेल्जियम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की थी। थोरगन हेजार्ड ने दूसरे और 17वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को 2-0 की बढ़त दे दी थी, लेकिन स्विट्जरलैंड ने इसके बाद टीम को और कोई गोल करने का मौका नहीं दिया।

इसके बाद, रिकाडरे रोड्रिगेज ने 26वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया और इसके बाद 31वें मिनट में हेरिस ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

हेरिस ने फिर 44वें मिनट में स्विट्जरलैंड के लिए एक और गोल किया और टीम को 3-2 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी स्विट्जरलैंड ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। 62वें मिनट में निको एलवेडी ने टीम के लिए इस मैच का चौथा गोल किया।

हेरिस ने 84वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की और स्विट्जरलैंड को बेल्जियम के खिलाफ 5-2 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने नेशन्स लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493