..नेहा कक्कड़ किसी समय भक्ति गीत गाती थीं

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। आज ज्यादातर पार्टी गीत गाने वाली गायिका नेहा कक्कड़ किसी समय ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ से प्रसिद्ध अपनी बहन सोनू के साथ भक्ति गीत गाया करती थीं।

नेहा ने ‘इंडियन आइडल’ सीजन 2 में एक प्रतियोगी के रूप में संगीत जगत में प्रवेश किया। उन्होंने दोबारा इस शो में वापसी की है, मगर इस बाद वह शो के निर्णायकों में हैं।

शो के दिल्ली ऑडिशन के दौरान, नेहा उस समय हैरान रह गईं, जब जगदीश चुग का बेटा प्रतियोगी के तौर पर सामने आया, जिनके साथ वह बचपन में जागरणों में गाया करती थीं।

बयान के मुताबिक, वह और उनकी बहन सोनू उस समय चुग के बैंड के साथ अपने भक्ति गीत गायन को याद कर भावुक हो गईं।

‘सनी सनी’ की हिटमेकर ने उन दिनों को याद किया, जब मुश्किल समय में चुग परिवार ने उनकी मदद की थी। मिसेज चुग के मंच पर आने से वह भावुक हो उठीं, और शुरुआती समय में संगीत के प्रति समर्पण के लिए उन्होंने उन्हें श्रेय दिया और उनकी प्रशंसा की।

‘इंडियन आइडल 10’ का प्रसारण शानिवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493