नेहा धूपिया की फिल्म साल के आखिर तक आएगी

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया अभिनीत फिल्म ‘मोह माया मनी’ साल के आखिर तक प्रदर्शित होगी। फिल्म का निर्देशन मुनीष भारद्वाज कर रहे हैं।

11वें वार्षिक जेमफील्ड्स एंड नजराना रिटेल जूलर्स इंडिया अवार्डस 2015 के ग्रैंड जूरी मीटर में मौजूद अभिनेत्री नेहा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं फिलहाल फिल्म ‘मोह माया मनी’ के लिए काम कर रही हूं। यह साल के आखिर तक प्रदर्शित होगी। यह एक स्वतंत्र, छोटी और मजेदार फिल्म है। फिलहाल हम फिल्म के लिए डबिंग कर रहे हैं।”

कुछ दिनों पहले नेहा ने ट्विटर पर भी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी थी।

नेहा की आखिरी प्रदर्शित फिल्म करण जौहर की ‘उंगली’ थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493