नैंसी करेंगी भारत आने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। डेमोक्रेटिक पार्टी की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में नेता नैंसी पेलोसी भारत, नेपाल, जर्मनी और बेल्जियम देशों की यात्रा के लिए अमेरिकी कांग्रेस के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

यह प्रतिनिधिमंडल इन देशों से राष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक अर्थव्यवस्था, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के अलावा मानव अधिकारों जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगा।

नैंसी ने एक बयान में कहा, “हमारा द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के भारत, नेपाल और हमारे नाटो सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध के समय में यात्रा करेगा।”

उन्होंने कहा, “बैठकों के दौरान हमारा प्रतिनिधिमंडल विचार-विमर्श करेगा कि हम आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को कैसे सुदृढ़ बना सकते हैं। इसके अलावा रूस द्वारा वैश्विक स्तर पर मानव अधिकारों पर किए जा रहे हमलों से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा होने के आसार हैं।”

इस प्रतिनिधिमंडल में जिम सेंसेनब्रेनर (रिपब्लिकन, विस्कॉन्सिन), एलिएट एंगेल ( डेमोक्रेट, न्यूयॉर्क), जिम मैकगोवर्न (डेमोक्रेट, मैसाचुसेट्स) बेट्टी मैककोलम (डेमोक्रेट, मैसाचुसेट्स), जूडी चू (डेमोकेट्र, कैलिफोर्निया), जॉयस बीट्टी (डेमोक्रेट, ओहियो) और प्रमिला जयपाल (डेमोक्रेट, वाशिंगटन) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493