नॉक आउट दौर में फ्रांस के प्रवेश से खुश कोच

येकातेरीनबर्ग (रूस), 22 जून (आईएएनएस)। फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच दिदिएर देसचेम्प्स का कहना है कि वह अपनी टीम के फीफा विश्व कप के अंतिम-16 दौर में प्रवेश से बेहद खुश हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरू के खिलाफ गुरुवार रात येकातेरीनबर्ग में खेले गए मैच में मिली जीत से ग्रुप-सी में छह अंकों के साथ फ्रांस ने नॉक आउट में प्रवेश पक्का कर लिया है।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में फ्रांस के कोच देसचेम्प्स ने कहा, “हम नॉक आउट दौर में हैं और इसीलिए, हम संतुष्ट हैं।”

पेरू के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में फ्रांस के प्रदर्शन पर काफी आलोचना की गई थी, लेकिन कोच का कहना है कि जीत अधिक मायने रखती है।

कोच देसचेम्प्स ने कहा, “हम जीते हैं और हमने क्वालीफाई किया है। हमने पहले हाफ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और एक भी गोल नहीं खाया। हमारे लिए ग्रुप स्तर पर दूसरी जीत हासिल करनी थी।”

कोच ने कहा कि टीम को दूसरे हाफ में काफी संघर्ष करना पड़ा। यह इसलिए हुआ, क्योंकि टीम फुटबाल को अधिक समय तक अपने पास नहीं रख पा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493